छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए पद अलंकरण से किया सम्मानित

image editor output image894435386 1737939822896
  • राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस समारोह में वीरता शौर्य एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए पद अलंकरण से किया सम्मानित

रायपुर। राजधानी में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पद अलंकरण से  सम्मानित किया। उन्होंने 15 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक 2024 से अलंकृत किया।

निरिक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा, निरिक्षक श्री निर्मल जांगड़े जिला कांकेर, सहायक उप निरिक्षक श्री गोपाल बोड्डू जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक श्री एमैया चिलमुल जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक श्री प्रफुल्ला गोपाल जिला बीजापुर, प्रधान आरक्षक श्री तुलाराम कुहरामी जिला बीजापुर, आरक्षक श्री हेमन्त एण्ड्रिक जिला बीजापुर, आरक्षक श्री मोती लाल राठौर जिला बीजापुर, आरक्षक श्री गोविन्द सोढ़ी जिला बीजापुर,

आरक्षक श्री सुकारू राम जिला बीजपुर, आरक्षक श्री मुन्ना राम कड़ती जिला बीजापुर, आरक्षक श्री कृष्णा गाली 19 पोखरण वाहिनी छसबल, करनपुर जिला जगदलपुर, आरक्षक श्री भीमा राम बेड़ता जिला बीजापुर, आरक्षक श्री धनीराम कोरसा जिला बीजापुर, आरक्षक श्री कृष्णा ताती जिला बीजापुर को पुलिस वीरता पदक से अलंकृत किया गया। इसके अलावा श्री आनंद सिंह रावत, सहायक सेनानी श्री पीटीसी, बोरगांव विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति का पुलिस पदक दिया गया।

1737882402 c5b0dcb1480b0950d27e307256827100939001

सराहनीय सेवा हेतु पुलिस महानिरीक्षक श्री सुशील चन्द्र द्विवेदी, माना रायपुर के पुलिस अधीक्षक श्री राजकुमार मिंज, उप पुलिस अधीक्षक श्री गुरजीत सिंह, सहायक सेनानी श्री प्रशांत श्रीवास्तव, जगदलपुर कंपनी कमाण्डर श्री प्रभुलाल कोमरे, बस्तर उप निरीक्षक श्री द्वारिका प्रसाद मिश्रा, सुकमा प्रधान आरक्षक श्री धरम सिंह नरेटी, कांकेर प्रधान आरक्षक श्री रविन्द्र कुमार ठाकुर को अलंकृत किया गया।

सराहनीय सुधार सेवा पदक के लिए बिलासपुर जेल शिक्षक श्री हेमंत कुमार नामदेव, दुर्ग प्रहरी श्री ताराचंद अवस्थी, रायपुर प्रहरी श्री टेकराम वर्मा, जगदलपुर प्रहरी श्री देवनारायण राम एवं गृह रक्षक तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक के लिए धमतरी सैनिक श्री सुरेन्द्र कुमार सिंगौर तथा राज्य वीरता पुरस्कार के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा से पोषण जायसवाल, कुणाल कौशले और दंतेवाड़ा से जयंत कुमार मरकाम को पुरस्कार से अलंकृत किया गया। इसके अलावा कर्तव्य पथ पर साहस और बहादुरी का परिचय देने के लिए पुलिस के वीरता पदक से अलंकृत किया गया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: