छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का तांडव : ट्रक ने दंपति को कुचला, पत्नी की मौत, इधर हाइवा की टक्कर से तीन युवकों के हाथ कटे, दो जिलों में सड़क हादसों से दहशत

जांजगीर-चांपा/कवर्धा। छत्तीसगढ़ के दो जिलों में मंगलवार को रफ्तार ने कहर बरपाया है. दोनों ही सड़क हादसे रूह कंपाने वाले हैं.  गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई, जबकि कुल 4 घायल हुए हैं, यह दुर्घटनाएं जांजगीर-चांपा और कवर्धा जिले से समाने आए हैं।

पहली घटना, जांजगीर-चांपा जिले की है. शीवरीनारायण-पामगढ़ रोड के दुरपा मोड़ पर मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक ने दंपति को रौंद दिया. महिला के शरीर का निचला ट्रक की चपेट में आ चुका था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतिका की पहचान भगवती साहू के रूप में हुई है. वह अपने पति के साथ तनौद से मुड़पार गांव में छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी. इस हादसे में मृतिका के पति कृष्णा साहू गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक, हादसा शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है. ट्रक शिवरी नारायण क्षेत्र से बिलासपुर की ओर जा रही थी और बाइक तंनौद से मुख्य सड़क मे बिलासपुर मार्ग की ओर जा रही थी. इस दौरान दुरपा मोड़ में ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया. वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

कवर्धा के भोरमदेव मार्ग पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मारी. बाइक में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दो का एक-एक हाथ शरीर से अलग हो गया है. तीनों घायल भालूचूआ के निवासी बताए जा रहे हैं. यह घटना भोरमदेव थाना के लासाटोला मोड़ के पास की है. जानकारी के अनुसार, सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है. फिलहाल कवर्धा जिला अस्पताल में तीनों का इलाज जारी है, सभी हालत गंभीर बनी हुआ है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: