छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के चपले में सजेगा श्री हनुमंत कथा का दरबार : साध्वी राधिका किशोरी करेंगी राम भक्त हनुमान का गुणगान

%E0%A4%9A%E0%A4%AA%E0%A4%B2%E0%A5%87 %E0%A4%B9%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4 %E0%A4%95%E0%A4%A5%E0%A4%BE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चपले (राबर्टसन) में एक बार फिर भक्ति की धारा बहने वाली है। आगामी 28 मई से यहां भव्य “श्री हनुमंत कथा” का आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर श्रीवास परिवार और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में अयोध्या से पधारीं सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी राधिका किशोरी जी अपने मुखारविंद से हनुमान जी के चरित्र का गुणगान करेंगी।

यह आयोजन 28 मई 2026, गुरुवार से शुरू होकर 3 जून 2026, बुधवार तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रभु की इच्छा तक कथा का वाचन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ से एक दिन पहले यानी 27 मई को दोपहर 3 बजे गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में चपले सहित आसपास के गांवों की महिलाएं और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि चपले गांव की धरती पहले भी कई बड़े संत-महात्माओं के स्वागत की गवाह रही है। इससे पूर्व यहां अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, इंद्रेश उपाध्याय जी, चिन्मयानंद बापू और विष्णुप्रिया जी जैसे ख्याति प्राप्त कथावाचकों का आगमन हो चुका है। इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस साल श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस कथा का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना जगाना और बजरंगबली के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीवास परिवार और समस्त ग्रामवासी जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। कथा के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन समिति ने रायगढ़ जिले सहित आसपास के सभी श्रद्धालुओं को इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो जाएगा।

img 20260421 wa01413850705077297003016

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: