रायगढ़। 07 अगस्त की शाम चक्रधरनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की उम्र लगभग 30-35 वर्ष बताई जा रही है। शव के दाहिने हाथ में ‘mv’ गुदना (टैटू) अंकित है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ किया गया तथा मृतक के फोटोग्राम विभिन्न व्हाटसअप ग्रुप में पुलिस द्वारा शेयर किया गया है।
चक्रधरनगर पुलिस द्वारा स्थानीय जनता से इस व्यक्ति की पहचान में मदद करने की अपील की है। अगर किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो, तो कृपया थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाईल नंबर-9479193210 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर-9479193299 पर सूचित करें। थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में रखवाया गया है।
इस खबर को शेयर करें:
Editorial
News Room
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।
You must be logged in to post a comment.