छोड़कर सामग्री पर जाएँ

संविधान दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

रायगढ़। आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर प्रज्ञा विद्यापीठ हाई स्कूल, घरघोड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ अध्यक्ष/प्रधान जिला न्यायाधीश जितेंद्र जैन जी के मार्गदर्शन में एवं तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा अध्यक्ष/ विशेष न्यायाधीश शहाबुद्दीन कुरैशी जी के तत्वावधान में न्यायालय घरघोड़ा के न्यायाधीश दामोदर प्रसाद चंद्रा एवं न्यायाधीश सुश्री प्रीति झा की गरिमामयी उपस्थिति में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में न्यायाधीश दामोदर प्रसाद चंद्रा ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ज्ञान होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून का सम्मान करने एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता संखदेव मिश्रा ने संविधान में प्रदत्त अधिकारों, कानूनी संरक्षण एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी देते हुए किसी भी अन्याय एवं शोषण की स्थिति में कानूनी सहायता प्राप्त करने की समझाइश दी।

महिला एवं बाल विकास विभाग रायगढ़, महिला सखी वन स्टॉप सेंटर, बाल संप्रेक्षण गृह रायगढ़ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालंटियर्स की संयुक्त टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें बाल विवाह, बाल श्रम, POCSO एक्ट, यौन शोषण, बच्चों की तस्करी, चाइल्ड पोर्नोग्राफी, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी तथा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों को उपलब्ध कानूनी संरक्षण, सहायता एवं पुनर्वास की प्रक्रिया भी समझाई गई।

विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही किसी भी प्रकार के शोषण अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित विभाग से सहायता लेने की समझाइश दी गई।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता संखदेव मिश्रा, विद्यालय की प्रधान पाठक सुश्री आरती गुप्ता, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा संबंधित विभागों के प्रतिनिधि एवं पैरालीगल वालंटियर्स बालकृष्ण चौहान, लवकुमार चौहान, सुभाष चौधरी एवं टीकम सिंह सिदार उपस्थित रहे। अंत में विद्यार्थियों को संविधान की गरिमा बनाए रखने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में विधिक जागरूकता का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया।

IMG 20261126 WA0063
IMG 20261126 WA0062
IMG 20261126 WA0059

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: