रायगढ़। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चोढ़ा में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान ग्राम फरकानारा निवासी खुलेश्वर राठिया के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही अपने मामा के घर चोढ़ा आया था। इस दुखद घटना के बाद से दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है और पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों के बीच हो रही चर्चाओं की मानें तो खुलेश्वर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। अंदेशा जताया जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव और परेशानी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को फंदे से उतर जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है की मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के विस्तृत बयान के बाद ही इस मामले की असल सच्चाई सामने आ पाएगी।























