छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भालू का आतंक: स्कूल में घुसा भालू, गांव में मचा हड़कंप, कुत्तों ने भगाया.. Watch Video

IMG 20240809 WA0036

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जिले के वन परिक्षेत्र जनकपुर में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। शुक्रवार को स्थिति और गंभीर हो गई जब एक भालू ने सीधे स्कूल में प्रवेश कर लिया, जिससे बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया।

स्कूल में मचा हड़कंप

गनीमत रही कि शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के कारण स्कूलों में छुट्टी थी, अन्यथा यह घटना बड़ी त्रासदी का रूप ले सकती थी। स्कूल में मौजूद दो कुत्तों ने साहस दिखाते हुए भालू से भिड़ गए और उसे स्कूल से खदेड़ दिया। इस पूरी घटना का वीडियो ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जनकपुर और इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में भी दिखा भालू

भालू की गतिविधियाँ केवल स्कूल तक सीमित नहीं रहीं। इसके पहले भालू जनकपुर की बस्ती में भी देखा गया, जहां वह एक घर के बाहर आकर बैठ गया। इसके अलावा, इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में भी भालू के विचरण का वीडियो सामने आया है, जहां कई लड़के उस वक्त मौजूद थे। हालांकि, अब तक किसी पर भालू के हमले की खबर नहीं आई है।

वन विभाग की मुस्तैदी पर सवाल

रिहायसी क्षेत्रों में इस तरह भालू का विचरण हो रहा है, लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं की गई है। इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल और अधिक गहरा हो गया है, और वे वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: