छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सीएम साय के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

image 2024 08 09T155750.960

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एवं फोटो का दुरुपयोग कर फेसबुक में फर्जी आईडी बनाने वो आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है. प्रार्थी मनोज कुमार साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज किया गया था.

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने साइबर यूनिट और पुलिस अफसरों को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थे. पुलिस टीम बनाकर मामले की जांच में जुटी और फर्जी आईडी का तकनीकी विश्लेषण करते हुए अज्ञात आरोपी की पहचान करने में सफलता प्राप्त की. अज्ञात आरोपी को राजस्थान के अलवर में लोकेट किया गया.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर टीम को राजस्थान के अलवर रवाना किया गया. आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी साहूकार खान निवासी कोटाखुर्द, राजस्थान को पकड़ा गया. प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम देने की बात कही. आरोपी साहूकार खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: