छोड़कर सामग्री पर जाएँ

टीबी मुक्त भारत अभियान : शारडा एनर्जी एंड मिनिरल्स ने खरसिया के 50 टीबी मरीजों को लिया गोद, वितरित किए फूड बास्केट

image editor output image 2066499727 1788448141472

रायगढ़, 3 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में उपचाररत टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड खरसिया के 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फूड बास्केट वितरित किए गए। साथ ही मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी जागरूक किया गया।

कलेक्टर के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीबी से उपचाररत मरीजों के लिए दवाओं का नियमित सेवन जितना जरूरी है, उतना ही महत्वपूर्ण पर्याप्त एवं पौष्टिक आहार लेना भी है। इसी उद्देश्य से फूड बास्केट का वितरण किया गया, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान अतिरिक्त पोषण मिल सके और वे जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को टीबी की दवा नियमित रूप से लेने, उपचार अवधि पूरी करने तथा पौष्टिक भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में समाज और निजी संस्थाओं की भागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया गया।

निजी संस्था ने 50 मरीजों को लिया गोद
शारडा एनर्जी एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम बिंजकोट-दर्रामुड़ा द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विकासखंड खरसिया के 50 उपचाररत टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया। इस पहल से मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण प्राप्त करने में सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के विकासखंड खरसिया नोडल अधिकारी डॉ.एस.के. राठिया, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. जयकुमारी चौधरी, जिला कार्यक्रम समन्वयक टीबी सुरेश कुमार गुप्ता, एसटीएस प्रमिला साहू तथा शारडा एनर्जी एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएमओ डॉ. महेश लाल, फाइनेंस हेड सुनील कांतिकार, कोल कमर्शियल वीरेंद्र कुमार साहू सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: