छोड़कर सामग्री पर जाएँ

उत्तम इंटरनेशनल स्कूल द्वारा पुसौर में निःशुल्क वैदिक गणित एवं अबेकस शिविर का सफल समापन, 130 बच्चों ने लिया भाग

E0A489E0A4A4E0A58DE0A4A4E0A4AEE0A487E0A482E0A49FE0A4B0E0A4A8E0A587E0A4B6E0A4A8E0A4B2E0A4B8E0A58DE0A495E0A582E0A4B2E0A495E0A587E0A485E0A4A7E0A58DE0A4AFE0A495E0A58DE0A4B7

रायगढ़। उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, पटेलपाली, रायगढ़ द्वारा बच्चों में गणितीय दक्षता, तार्किक क्षमता एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुसौर में 25 मई से 30 मई तक आयोजित छह दिवसीय वैदिक गणित एवं अबेकस प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ। शिविर में कुल 130 बच्चों ने पंजीयन कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को वैदिक गणित की सरल एवं प्रभावी विधियों के साथ-साथ अबेकस के माध्यम से तेज गणना की तकनीकें सिखाई गईं।
कार्यक्रम का सफल संयोजन निवेदिता चक्रवर्ती द्वारा किया गया। वहीं प्रशिक्षण एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में रजनीश सिंह, ममता यादव एवं कुमकुम यादव का विशेष योगदान रहा।

संपूर्ण कार्यक्रम डॉ. अर्पण बनर्जी, रश्मि सक्सेना एवं सुदाम आचार्य के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि गोपाल श्रीवास, प्राध्यापक, उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली, रायगढ़ रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वैदिक गणित एवं अबेकस जैसे प्रशिक्षण बच्चों की एकाग्रता, स्मरण शक्ति और गणितीय कौशल को विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उत्तम इंटरनेशनल स्कूल के इस प्रयास की सराहना करते हुए बच्चों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोरंजन साहू (जिला अध्यक्ष, भाजपा ओबीसी मोर्चा, रायगढ़), गुप्ता (जिला पंचायत सदस्य), जैमिनी गुप्ता (मंडल अध्यक्ष, भाजपा, पुसौर), दिग्विजय लाल पैकरा (मंडल महामंत्री, भाजपा, पुसौर), मोहित सतपथी (नगर पंचायत पुसौर अध्यक्ष प्रतिनिधि), उमेश साव (नगर पंचायत पुसौर उपाध्यक्ष), ईश्वर गुप्ता (पूर्वी मंडल अध्यक्ष, पुसौर) तथा राजीव पटेल (मंडल अध्यक्ष, भाजपा ओबीसी मोर्चा, पुसौर) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर के अंतिम दिन सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्र प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों ने भी इस प्रशिक्षण शिविर को बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उत्तम इंटरनेशनल स्कूल द्वारा अभिभावकों एवं प्रतिभागी बच्चों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया।

img 20260531 wa00131921196205919676909

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय ने RIG24 Media Network से Journalism की शुरुआत की। Finance (NBFC) क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के बाद उन्होंने BJMC की Professional Degree प्राप्त की। अक्टूबर 2021 से वे ‘केलो प्रवाह’ की Digital Journalism से जुड़े हैं और Web News Portal के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive Reports, Politics, Finance, Infrastructure, Employment, Development, Crime और जनहित के मुद्दों पर निरंतर लेखन करते हैं।

Share: