छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दिल दहला देने वाली वारदात : छठवीं के छात्र पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल

सक्ति। ग्राम हसौद में एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां सरस्वती शिशु मंदिर हसौद में कक्षा छठवीं में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र शाहिल साहू पर उसके ही परिचित युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्र की मां श्रीमती द्रौपदी साहू की शिकायत पर हसौद थाना में मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि 8 नवंबर 2025 को रोज़ की तरह शाहिल स्कूल गया था। दोपहर लगभग 11:45 बजे स्कूल से निकलने के बाद वह नकटा पार तालाब के पास पहुंचा, जहां ग्राम हसौद निवासी गोकुल साहू अपने साथी बदले सागर के साथ पहले से मौजूद था।

रिपोर्ट के अनुसार, गोकुल ने शाहिल से कहा – “आंख बंद करो, सरप्राइज है।” जैसे ही शाहिल ने आंखें बंद कीं, गोकुल ने अचानक धारदार चाकू से उस पर लगातार वार कर दिए। सागर ने भी इस हमले में उसका साथ दिया। वारदात में शाहिल के गले और हाथ पर गहरे घाव आए हैं। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल शाहिल किसी तरह मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसी समय वहां से गुजर रहे ग्रामीण यशवंत पटेल की नजर बच्चे पर पड़ी, जिन्होंने खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत उसके घर पहुंचाया। बच्चे की हालत देखकर उसकी मां द्रौपदी साहू दहशत में आ गईं और तुरंत पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना से दहशत का माहौल है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: