छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रक्षाबंधन पर बहनों ने जवानों को बांधी राखी, बहनों ने दी दीर्घायु होने की शुभकामनाएं

रायपुर, 19 अगस्त 2024। रक्षाबंधन के मौके पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों ने सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधकर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर दूर-दराज के इलाकों में तैनात जवानों के प्रति बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर अपने स्नेह का इजहार कर उनके बीच एक खास रिश्ता बनाया। बस्तर जिले के चांदामेटा और कोलेंग जैसे दूरस्थ इलाकों में महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित बहनों सुनीता कुंजाम, सोमड़ी मंडावी, पायके पोयाम,

पालो कश्यप, सावित्री और फगनी सेठिया ने सीआरपीएफ के जवानों को राखी बांधी और उनकी सुरक्षा और दीर्घायु की प्रार्थना की। इन इलाकों में तैनात जवानों ने भी इन बहनों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। जवानों ने कहा कि स्थानीय बहनों द्वारा बांधी गई राखियों ने उन्हें अपने परिवार की कमी महसूस नहीं होने दी और इस त्योहार को उनके लिए खास बना दिया। जगदलपुर के परपा में स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 5वीं बटालियन के जवानों के साथ भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों जिनमें ज्योति नाईक, शांति नाग, लिपिका सरकार, कविता झा, सुभाषिनी कश्यप, विनीता यादव, रेहाना बेगम और ममता साहू शामिल थीं ने इन जवानों को राखी बांधी और उनके लंबे जीवन की कामना की।

img 20240819 wa00575918007737458545696

जवानों ने भी इन बहनों को आशीर्वाद दिया और इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपने परिवार जैसा प्यार और सम्मान मिला।इस मौके पर सीआरपीएफ 80वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट पंकज सरोज और अमित श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 5वीं बटालियन परपा के निरीक्षक राजा बाबू, बाल विकास

img 20240819 wa00561195908169066923978

परियोजना अधिकारी अर्चना सैमसन, महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भी मौजूद रहीं। सभी ने इस आयोजन की सराहना की और जवानों के प्रति बहनों के इस स्नेह को प्रेरणादायक बताया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: