जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम सेमरिया (बिर्रा) में 01जुलाई से 09 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कथा प्रसिद्ध पंडित दीपक कृष्ण महाराज जी (ग्राम घघरा, खरसिया) के मुखारविंद से सुनाई जाएगी। कथा का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
आयोजन के आयोजक श्री महेत्तर लाल साहू और श्रीमती पूर्णिमा साहू ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं को इस आध्यात्मिक और धार्मिक आयोजन में भाग लेने का आमंत्रण दिया है। इस कथा में भाग लेकर सभी को धर्म, भक्ति और जीवन के परम सत्य के बारे में सुनने का अवसर मिलेगा। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कथा वाचक ने कहा, “यह कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति और जीवन के सत्य को जानने का एक माध्यम है। श्रीमद् भागवत के माध्यम से हम भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं, उनके उपदेशों और उनके जीवन के प्रेरणादायक क्षणों को समझ सकते हैं। इस कथा से हमें जीवन के हर क्षेत्र में सत्य, प्रेम, भक्ति और धर्म की सच्चाई का एहसास होता है।
उन्होंने यह भी कहा, “सेमरिया गांव में इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनकर हमें अपने जीवन को और बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। श्री कृष्ण की उपदेशों को समझकर हम अपने आंतरिक जीवन में शांति और सुख की प्राप्ति कर सकते हैं। कथा में आने से हमें जीवन की कठिनाइयों को सुलझाने के लिए सही मार्गदर्शन मिलेगा और हमारे दिल में भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति का भाव जागृत होगा।” कथा वाचक ने सभी से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान करने का आग्रह किया।












