- जिस जगह में शिव महापुराण की कथा होती है वह स्थान तीर्थ के समान पवित्र हो जाता है – पं सूरज उमाकांत मिश्र
रायगढ़। बरमकेला एवं सरिया के मध्य में बसे गांव बार में कथा की अविरल धारा बहने लगी है कथा बुधवार 11 नवंबर से प्रारंभ हुई है 10 नवंबर को शाम 4:00 बजे कलश यात्रा रखा गया था इसमें गांव के एवं क्षेत्र के महिलाओं की काफी उपस्थिति के साथ कलश यात्रा संपन्न हुआ। 10 नवंबर को कथा व्यास उमाकांत मिश्र व सूरज मिश्र जी का अभूतपूर्व स्वागत के साथ आगमन हुआ। प्रथम दिवस की कथा में पं. सूरज मिश्र जी ने कथा में शिव महात्मय की कथा का विस्तृत वर्णन करते हुए कथा के सारगर्भित तथ्यों को बताया।
कथा ब्यास पं.सूरज उमाकांत मिश्र जी के अनुसार यह परम शास्त्र 24,000 श्लोकों तथा 7 संहिताओं (विद्येश्वर संहिता, रुद्र संहिता, शतरुद्र संहिता, कोटिरुद्र संहिता, उमा संहिता, कैलास संहिता और वायुवीय संहिता) से युक्त है। श्री मिश्र जी के अनुसार जिस गांव में आदरपूर्वक शिव महापुराण की कथा होती है, वह स्थान तीर्थ के समान पवित्र हो जाता है। जो मनुष्य सदा भगवान शिव का ध्यान करते हैं और जिनकी वाणी उनके गुणों का गान करते है, वे संसार सागर से पार हो जाते हैं।
श्री मिश्र जी के अनुसार इस संसार रूपी सागर में यदि व्यक्ति अच्छे कर्म करता है तो उसके कर्म अनुसार आदमी को याद किया जाता है भले ही आदमी का शरीर नष्ट हो जाता है लेकिन उसके द्वारा किए गए कर्म कभी समाप्त नहीं होते इसलिए सदैव अच्छे कर्म करते हुए जीवन जीने की बात कही। यह कथा स्वर्गीय गुणनिधि पटेल जी के पावन स्मृति पर उनकी भार्या श्रीमती शीतल पटेल द्वारा कराई जा रही है इस कथा में पूरे गांव के प्रबुद्धजनों के साथ साथ जगन्नाथ युवा सेवा समिति तथा नवयुवक दुर्गा समिति का भी मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कथा बस्ती जगन्नाथ मंदिर के पास किया जा रहा है प्रथम दिवस में ही पूरा पंडाल महिलाओं एवं श्रद्धालु भक्तगणों से भरी हुई थी, गांव में काफी उत्साह का माहौल है गांव में शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है इसलिए ग्रामवासी अपने-अपने घरों के बाहर रंगोली भी बनाते हैं। इस कथा में बरमकेला एवं सरिया क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तगणों एवं महिलाओं की काफी उपस्थिति रही, इस कथा के होने से बाहर ही नहीं बल्कि पूरा क्षेत्र भक्ति के मार्ग में अपने आप को पिरोने के लिए काफी उत्साह के साथ कथा श्रवण करने आते हैं। गांव के सरपंच श्री तेजराम सिदार जी ने बार गांव व क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं को कथा श्रवण हेतु नित्य प्रति उपस्थिति प्रदान करने हेतु निवेदन किया है।

























