छोड़कर सामग्री पर जाएँ

धरमजयगढ़ में भाजयुमो की अहम बैठक, बिरसा मुंडा जयंती पर नितिन नवीन के आगमन को लेकर बना रोडमैप

IMG 20261111 WA0025

रायगढ़। आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस है। महान स्वतंत्रता सेनानी, लोकनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धरमजयगढ़ में भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का धरमजयगढ़ प्रवास प्रस्तावित है। इसी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज की बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिया ने कहा यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, यह हमारे जनजातीय गौरव, हमारी संस्कृति और बिरसा मुंडा के बलिदान को याद करने का दिन है। जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती युवाओं को संकल्प बद्ध करने का दिन है।

बैठक में हर मंडल अध्यक्ष और महामंत्री को जिम्मेदारी सौंपी गई। बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने, स्वागत की व्यवस्था, मंच, रैली और जनसंपर्क को लेकर रूपरेखा तय की गई। बैठक में जिला प्रभारी अभिषेक मिश्रा, सरगुजा जिला अध्यक्ष निशांत, कोरबा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, पितेश बेहरा, शशांक पांडे, महामंत्री उमाशंकर शर्मा, त्रिलोचन राठिया के साथ जिला उपाध्यक्ष शशि पटेल, प्रशांत सिंह, रविन्द्र गबेल, उजागर चौहान, जिला मंत्री हरदीप शेरगिल, कैलाश यादव, कृष्णा यादव, ओंकार तिवारी, रजत गुप्ता, किशन दास, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल,

सह कोषाध्यक्ष पार्षद अजय मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी दीपक पटनायक, खिलेश डनसेना, शेखर नायक, मनीष राठिया, श्रुति सिंह, रोहन सरकार, सुकलाल डनसेना, घनश्याम सिदार सहित सभी मंडल अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया – 15 नवंबर का आयोजन धरमजयगढ़ के इतिहास में सबसे भव्य और ऐतिहासिक होगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: