छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डैम के पास मिली अज्ञात युवती की नग्न लाश, गला रेतकर पत्थर से कुचला चेहरा

Sensation due to finding the dead body of a young woman

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तुमिडीह स्थित डैम के किनारे जंगल में एक 20-25 वर्षीय अज्ञात युवती की नग्न लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्यारों ने वारदात को इतनी बेदर्दी से अंजाम दिया है कि देखने वालों की रूह कांप जाए। प्रथम दृष्टया यह एक सुनियोजित और नृशंस हत्या का मामला लग रहा है। मंगलवार को डैम किनारे एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े होने की खबर गांव वालों को लगी, वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बिना कोई देरी किए इसकी सूचना तत्काल पूंजीपथरा पुलिस को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राम किंकर अपनी पुलिस टीम के साथ फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इस खौफनाक वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को अपने घेरे में लेकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भिजवा दिया है। मृतका के शरीर पर एक भी कपड़ा मौजूद नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि दरिंदों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से कपड़ों को आसपास कहीं फेंक दिया होगा या नष्ट कर दिया होगा। पुलिस जांच में पता चला है कि युवती के गले पर किसी धारदार हथियार से वार के गहरे निशान हैं। इसके अलावा, मृतका की शिनाख्त न हो सके, इसलिए हत्यारों ने उसके चेहरे को किसी भारी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया है। 

आरोपियों की तलाश तेज, शिनाख्त का प्रयास जारी

पूंजीपथरा पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है। इसके लिए जिले और आसपास के सभी थाना क्षेत्रों में मृतका की हुलिया और घटना की जानकारी भेज दी गई है। गुमशुदा लोगों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: