छोड़कर सामग्री पर जाएँ

SDOP पर चाकू से जानलेवा हमला, कोर्ट के पास TVS शोरूम के सामने वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

Dantewada News 1024x576 1

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शुक्रवार को सुकमा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक (SDOP) तोमेश वर्मा पर चाकू से घातक वार हुआ है. बताया जा रहा है कि पुराने मामले को लेकर विवाद के कारण आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया. यह घटना जिला न्यायलय, दंतेवाड़ा से कुछ दूर पर स्थित टीवीएस शो रूम के पास हुई है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, सुकमा पदस्थ एसडीओपी तोमेश वर्मा यूएपीए मामले (UAPA CASE) से जुड़ी सुनवाई के संबंध में शुक्रवार को दंतेवाड़ा पहुंचे थे. इस दौरान दुर्ग जिले में चल रहे मामले के आरोपी रविशंकर साहू और रंजिता वर्मा उनसे बात करने के लिए दुर्ग से दंतेवाड़ा आए थे. उन्होंने एसडीओपी को कोर्ट के पास टीवीएस शो रूम के सामने मिलने के लिए बुलाया.

बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि मिलने पहुंचे शख्स ने अपने पास रखे चाकू से एसडीओपी पर घातक वार कर दिया.हमले में घायल एसडीओपी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: