छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सत्यदेव शर्मा धरमजयगढ़ के नए डीएफओ

thharamajayagaugdhha vana madal 429e49c0de86b57e05e32f52a6b70ba7

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है। 8 अगस्त को जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न वन मंडलों में पदस्थ अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से नवीन पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल का असर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल पर भी पड़ा है। जारी आदेश के अनुसार जितेंद्र कुमार उपाध्याय, भारतीय वन सेवा (2015), जो वर्तमान में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), धरमजयगढ़ के पद पर पदस्थ थे, उनका तबादला कर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), कटघोरा बनाया गया है।

वहीं सत्यदेव शर्मा, भारतीय वन सेवा (2015), जो छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर थे, को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), धरमजयगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है। धरमजयगढ़ में सत्यदेव शर्मा की नई पदस्थापना के बाद अब वन विभाग की आगामी कार्यप्रणाली और हाथी प्रभावित इलाकों में प्रबंधन पर लोगों की नजर रहेगी। धरमजयगढ़ वनमंडल प्रदेश के महत्वपूर्ण वन क्षेत्रों में शामिल है और यहां मानव-हाथी संघर्ष, वन्यजीव संरक्षण तथा वन अपराध जैसे मुद्दे लगातार चुनौती बने हुए हैं।

ऐसे में नए डीएफओ के सामने वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। शासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पदस्थापना पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: