छोड़कर सामग्री पर जाएँ

संजीवनी 108 के चालक पर चाकू से हमला

Screenshot 20251209 114011 YouTube28129

रायगढ़। किसी बात को लेकर हुए विवाद में निजी एंबुलेंस के चालकों ने संजीवनी 108 के चालक पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। जख्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल चालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उक्त वाक्या चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बिती रात संजीवनी 108 एंबुलेंसी का चालक मेडिकल कॉलेज रोड पर किसी पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी से वापस निकलने के दौरान निजी एंबुलेंस के चालक अब्दुल अंसारी और सैयद अंसारी के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया।

विवाद ऐसा बढ़ा कि तैश में आकर उन्होने 108 के चालक पर चाकू से हमला कर दिया । चाकू के वार से 108 का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लहूलुहान अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं मामले की रिपोर्ट पर चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी अब्दुल अंसारी और सैयद अंसारी के विरूद्ध बीएनएस की धारा 109 (1), 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: