छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लगातार 7 बार पार्षद बनने वाले सलीम छत्तीसगढ़ के पहले नेता

IMG 20250216 WA0012

रायगढ़। नगर निगम के भूतपूर्व सभापति सलीम नियारिया ने इस बार लगातार सातवीं बार विजय दर्ज की है। वर्ष १९९४ में पहली बार सलीम ने पार्षद पद का चुनाव लड़ा था, उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुडक़र नहीं देखा। सलीम ने १९९४ के बाद १९९९, २००४, २००९, २०१४, २०१९, और अब २०२४ में शानदार जीत दर्ज की है। ऐसी बात नहीं है कि सलीम की घेराबंदी करने की भाजपा ने कोई कोशिश नहीं की, मगर भाजपा के तमाम मंसूबे धरे के धरे रह गए। पिछले दो चुनावों में अनूप रतेरिया ने सलीम को पटखनी देने के लिए ढेरों जतन किए, लेकिन उन्हें अपने इरादों में सफलता नहीं मिली। इस बाद जीत दर्ज करने के बाद सलीम ने अपने नाम अनोखा रिकार्ड हासिल किया है। छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के इतिहास में सलीम नियारिया इकलौते ऐसे नेता हैं, जिन्होंने एक वार्ड से लगातार ७ बार चुनाव जीता है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: