सारंगढ़। सारंगढ़ के रेड़ा में मेनरोड पर स्थित घर के सभी सदस्य शादी में सरिया गये थे। जब वापस आए तो मेन गेट सहित बेडरूम का ताला टूटा मिला। अज्ञात चोर ने 17 हजार रुपए पार कर दिए। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चोर के पतासाजी में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बसंत कुमार मेहर ग्राम रेड़ा का निवासी है तथा रिटायर्ड बैंक कर्मचारी है। उसने बताया कि सरिया में शादी निमंत्रण होने से 5 मई को सुबह 9 बजे अपने घर में ताला लगाकर पति-पत्नी शादी में चले गए थे। 9 मई सुबह 10 बजे घर पहुंचे तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर बेडरूम की अलमारी का दरवाजा खुला था। अलमारी में रखे 15000 रुपए नकद एवं दूसरे कमरे से कुल 2000 रुपए गायब थे।
कोई अज्ञात व्यक्ति लॉक तोडक़र 17 हजार रुपए नकद को चोरी कर ले गया था। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी में जुट गई है।























