छोड़कर सामग्री पर जाएँ

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत, कुछ इलाकों में बारिश के आसार

images 2 2

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में बीते दिनों ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। बस्तर संभाग के कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्र में सक्रिय सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों में कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकता है। इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखेगा।

राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना
27 और 28 दिसंबर को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में बारिश का अनुमान है। 28 दिसंबर के बाद प्रदेश में तेज ठंड बढ़ने की संभावना है। सूरजपुर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कांकेर में 28.9 डिग्री के साथ सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: