छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बाढ़ का दर्द करीब से देखा, प्रभावितों के बीच पहुंचे ओपी चौधरी, सुनी अपनों की पीड़ा

IMG 20261004 WA0034
  • पड़ीगांव-सूरजगढ़ में किसानों और मछुआरों से की मुलाकात, मुआवजा व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दिए निर्देश

रायगढ़, 4 अक्टूबर 2026। महानदी में जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ से प्रभावित पुसौर तहसील के पड़ीगांव एवं सूरजगढ़-नवापाली पहुंचकर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित किसानों, मछुआरों और ग्रामीणों से चर्चा कर हुए नुकसान की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वित्त मंत्री चौधरी ने बाढ़ से फसल खराब होने वाले किसानों से चर्चा कर उनके नुकसान की जानकारी ली।

उन्होंने उन मछुआरों से भी मुलाकात की, जिनकी नाव बाढ़ में बह गई है। वित्त मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित किसानों, मछुआरों एवं अन्य ग्रामीणों को नियमानुसार मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने तथा सर्पदंश की स्थिति को देखते हुए एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी वित्त मंत्री को अवगत कराया। चौधरी ने उनकी समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: