रायगढ़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट का जन्मदिन प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव राकेश पाण्डेय ने अनूठे तरीके से मनाया। आज, राकेश पाण्डेय अपने साथियों के साथ पहाड़ मंदिर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों के साथ फल, मिठाई, बिस्कुट और नमकीन वितरित कर सचिन पायलट का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
इस कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन, युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, जिला महासचिव तरुण गोयल, लोकेश देवांगन, शाकिब अनवर, दीपक इजारजर, गौरव साव, सरीम सिद्दीकी, वैभव चौबे और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को सामाजिक सरोकार से जोड़कर मनाने का संदेश दिया।





























You must be logged in to post a comment.