छोड़कर सामग्री पर जाएँ

KBC-17 की हॉट सीट पर पहुंचीं रायपुर की प्रज्ञा प्रसाद, 7 महीने की कठिन तैयारी के बाद बड़ा मुकाम हासिल

Screenshot 2025 12 03 06 46 00 103 com.facebook.katana edit

रायपुर। राजधानी की युवा महिला पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में जगह बनाकर पूरे शहर का मान बढ़ाया है। शो के नए प्रोमो में वह सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी दिखाई दे रही हैं। यह खास एपिसोड 3 दिसंबर की रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा।

प्रज्ञा ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस उपलब्धि की खुशी साझा करते हुए लिखा कि हॉट सीट तक पहुंचना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने बताया कि यह सफर आसान नहीं था, बल्कि 7 महीने लंबी चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया से गुजरने के बाद उन्हें यह अवसर मिला। प्रज्ञा मानती हैं कि इस पूरे सफर में किस्मत जरूर साथ थी, लेकिन मेहनत और ज्ञान सबसे ज्यादा काम आए।

उनका KBC का सफर अप्रैल महीने में शुरू हुआ, जब उन्होंने सोनी लिव ऐप पर पूछे गए सवालों के जवाब देने की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद मई में पहला कॉल आया, जिसमें कंप्यूटराइज्ड दो सवाल पूछे गए। दोनों जवाब सही देने पर उन्हें तीसरा कॉल मिला और मुंबई बुलाया गया।

मुंबई पहुंचने के बाद पवार पब्लिक स्कूल में उनका लिखित जीके टेस्ट लिया गया, जिसमें करीब सौ से अधिक पन्नों की बुकलेट भरनी पड़ी। मात्र दो घंटे में परिणाम घोषित हुआ और वे इस परीक्षा में सफल रहीं। इसके बाद 25 मिनट का पर्सनल इंटरव्यू और स्क्रीन टेस्ट हुआ, जिसमें उनसे सामान्य ज्ञान से जुड़े चार प्रश्न भी पूछे गए। इन सभी चरणों में सफलता हासिल करने के बाद अंततः प्रज्ञा को हॉट सीट तक पहुंचने का मौका मिला।

रायपुर की यह युवा पत्रकार अब देशभर के दर्शकों के सामने ज्ञान, आत्मविश्वास और मेहनत की मिसाल बनने के लिए तैयार हैं। उनका यह सफर न सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि हर उस युवक-युवती के लिए उदाहरण है, जो सपनों को सच करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं।

screenshot 2025 12 03 06 47 39 165 com6746190722027336910

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: