छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ की लुटेरी दुल्हन: प्यार में फंसाकर 4 शादियां की, खुद को कुंवारी बताती फिर दहेज का केस कर पैसे ऐंठती.. पढ़िए पूरी Story

Screenshot 20250331 120246 Google

रायपुर। रायपुर में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। दुल्हन लड़कों को सामाजिक ग्रुप में बायोडाटा भेज कर अपने प्यार में फंसाती है। फिर शादी होने के बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर पैसे ऐंठ लेती है। इस पूरे कांड में उसकी मां भी शामिल थी। रायपुर के एक युवक को शादी के बाद शक हुआ तो उसने पुलिस और कोर्ट का सहारा लिया। तब जाकर दुल्हन और उसकी मां के खिलाफ मुजगहन थाने में एफआईआर दर्ज हुई। शुभम देवांगन (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उसकी शादी साल 2023 मई में पूजा देवांगन उर्फ गीतांजलि से हुई थी। पूजा मूल रूप से आरंग की रहने वाली है। एक सामाजिक ग्रुप में उसका बायोडाटा आया था। शुभम के परिवार वालों ने पूजा से अप्रोच किया।

धीरे-धीरे पूजा और शुभम के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान पूजा ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और जल्दी शादी की जिद करने लगी। मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के कुछ महीने बाद पूजा ने शुभम से दूरियां बढ़ा ली। वह घर में विवाद करने लगी और अलग रहने की जिद करने लगी। परेशान होकर शुभम रायपुर से अंबिकापुर शिफ्ट हो गया। शुभम एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। महिला वहां से अपने मायके जाने की जिद करने लगी। इसके बाद वह लंबे समय तक मायके में रही। इस दौरान शुभम को शक भी हुआ। शुभम का आरोप है कि पूजा ने विवाद के बाद पुलिस में झूठी शिकायत दी। उसने शुभम और उसके परिवार वालों के खिलाफ फर्जी शिकायत दर्ज करवाई जिसमें दहेज और मानसिक प्रताड़ना का आरोप था।

शुभम ने भी मुजगहन थाने में शिकायत दी लेकिन पारिवारिक विवाद होने से मामला साल 2024 में कोर्ट में चला गया। इस विवाद के दौरान पूजा देवांगन ने शुभम के घर में रखे करीब 5 लाख रुपए के गहने लॉकर से निकाल लिए। इनमें उसकी मां के जेवर भी शामिल थे। फिर उसे लेकर वह मायके चली गई। इसके बाद शुभम ने शक बढ़ते ही महिला के संबंध में जांच पड़ताल की। पता चला कि पूजा देवांगन ने 2015 से लेकर 2023 के बीच अलग-अलग लड़कों से 4 शादियां की है।

screenshot 20250331 120240 google75060127962264184

उन्होंने उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन से भी शादी की है। आरोप है कि महिला पूजा देवांगन के साथ इस कांड में उसकी मां गायत्री देवांगन ने भी साथ दिया। शुभम को पता चला कि महिला ने पहले के पति को तलाक भी नहीं दिया है और खुद को कुंवारी बताकर उससे विवाह कर लिया। कोर्ट ने करीब 8 महीने की सुनवाई के बाद पुलिस को महिला और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज के निर्देश दिए हैं। मुजगहन थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उस पर षड्यंत्र कर धोखाधड़ी का आरोप है। मामले में दूसरे पीड़ितों से बयान भी लिए जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल महिला की तलाश में जुटी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: