छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायपुर में आईटीएमएस वार रूम को ‘सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस’ बनाने के निर्देश, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया निरीक्षण

IMG 20261009 WA0138

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने जयस्तंभ चौक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग की तीसरी मंजिल पर संचालित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) वार रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर शहर के यातायात प्रबंधन, महिला सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, अवैध निर्माण व खुदाई पर रोक और नागरिकों में सिविक सेंस विकसित करने की समीक्षा की। उन्होंने सभी पहलुओं पर समन्वित कार्ययोजना बनाकर विभागीय स्तर पर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव ने आईटीएमएस वार रूम के तकनीकी संसाधनों, निगरानी तंत्र और उपलब्ध डेटा के उपयोग का जायजा लिया। उन्होंने वार रूम को सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस के रूप में विकसित करने और इसके जरिए शहरी प्रबंधन, अंतर-विभागीय समन्वय तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

यातायात दबाव का होगा आकलन, बनेगी संयुक्त टीम

समीक्षा बैठक में शहर के प्रत्येक प्रमुख मार्ग पर वाहनों की संख्या, ट्रैफिक के दबाव और सड़क की वहन क्षमता का आकलन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और रायपुर नगर निगम की संयुक्त टीम गठित कर नियमित निरीक्षण और सुधारात्मक कदम उठाने पर सहमति बनी। साथ ही मार्गों पर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए जनजागरूकता गतिविधियां भी चलाई जाएंगी।

स्वच्छता निगरानी और अवैध निर्माण पर सख्ती

प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए आईटीएमएस की निगरानी प्रणाली का उपयोग करने को कहा। उन्होंने कैमरों के जरिए गंदगी वाले स्थलों की पहचान कर त्वरित सफाई सुनिश्चित करने और घर-घर कचरा संग्रहण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर बिना सुरक्षा मानकों के हो रहे निर्माण और अवैध खुदाई पर रोक लगाने के लिए विभागों को निगरानी तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

महिला सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की समीक्षा

बैठक के दौरान महिला सुरक्षा को मजबूत करने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आईटीएमएस के तकनीकी संसाधनों के उपयोग पर चर्चा हुई। आपदा प्रबंधन के दौरान संबंधित विभागों के बीच त्वरित समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। इसके साथ ही नागरिकों में यातायात नियमों के पालन और सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण को लेकर जनभागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

निरीक्षण और बैठक के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक नीलेश महादेव क्षीरसागर, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, डीसीपी अर्चना सिंह, एसीपी ट्रैफिक स्नेहिल साहू, संयुक्त संचालक एस.के. सुंदरानी, अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील अग्रहरि और अधीक्षण अभियंता प्रदीप यादव उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: