छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नवा रायपुर की बैडमिंटन में ऊँची छलांग – पुलेला गोपीचंद एकेडमी का आगमन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक – वित्त मंत्री ओपी चौधरी

images28129

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। नवा रायपुर में विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन अकादमी की स्थापना होने जा रही है। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज रायपुर में आयोजित The Grand Partnership Signing Ceremony में सहभागिता की। इस गरिमामय अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी एवं दिग्गज कोच पुलेला गोपीचंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नया रायपुर में पुलेला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी की स्थापना छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक पहल है।

उन्होंने कहा, “गोपीचंद जैसे गुरु के मार्गदर्शन में प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। यह सिर्फ एक एकेडमी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के हजारों बैडमिंटन प्रेमी बच्चों के सपनों को उड़ान देने वाला केंद्र होगा।” ओपी चौधरी ने कहा कि यह साझेदारी छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ ही प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

“हमारा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को अवसर, प्रशिक्षण और ऐसा मंच प्रदान करना, जहाँ से वे विश्व पटल पर प्रदेश का गौरव बढ़ाएँ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ खेलों के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और पुलेला गोपीचंद एकेडमी का आगमन उसी दिशा में एक मील का पत्थर है।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: