रायगढ़। तेज बारिश और आंधी की वजह से रामलीला मैदान में लगा सेवा ज्योति यात्रा का पंडाल पूरी तरह उजड़ गया था, जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने रातभर मेहनत करके फिर से खड़ा कर दिया। सुबह यह आयोजन अपने निर्धारित समय पर भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस घटनाक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।
आंधी-पानी से बिखर गई थीं कुर्सियां और गिरा टेंट
ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया मंच पर तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि रायगढ़ के रामलीला मैदान में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के लिए पंडाल लगाया गया था। भारी बारिश और तेज तूफान के कारण पंडाल पूरी तरह गिर गया और वहां रखी कुर्सियां बिखर गईं। हालात देखकर ऐसा लग रहा था कि तय समय पर कार्यक्रम का आयोजन संभव नहीं हो पाएगा।
कार्यकर्ताओं ने रातभर में फिर खड़ा किया पंडाल
पंडाल क्षतिग्रस्त होने के बाद कार्यकर्ताओं ने हार नहीं मानी और पूरी रात एकजुट होकर व्यवस्था संभालने में जुट गए। कार्यकर्ताओं के लगातार प्रयास से सुबह तक पूरा पंडाल दोबारा व्यवस्थित कर लिया गया, जिसके बाद कार्यक्रम समय पर आयोजित हुआ। ओपी चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की लगन और रातभर की मेहनत ने असंभव को संभव कर दिखाया।
वित्त मंत्री ने कहा कि हौसलों के आगे आंधियां भी नतमस्तक हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का यही जोश और उमंग भाजपा को दो सीटों से उठाकर पूर्ण बहुमत की सरकार तक ले गया है और यही भाजपा की असली ताकत है।


























You must be logged in to post a comment.