छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर छोटा हाथी और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत, खरीदारी कर लौट रहे युवक की मौत

images 1 16

रायगढ़। रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर शुक्रवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम तेतला हाईस्कूल के सामने छोटा हाथी वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

धनतेरस की खरीदारी कर गांव लौट रहा था युवक

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बड़े भंडार निवासी 35 वर्षीय रामेश्वर मैत्री धनतेरस के अवसर पर खरीदारी करने रायगढ़ आया था। सामान खरीदने के बाद वह अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान पुसौर ब्लॉक के ग्राम तेतला स्थित हाईस्कूल के पास चंद्रपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार छोटा हाथी वाहन और उसकी बाइक में जोरदार टक्कर हो गई।

भिड़ंत इतनी भीषण थी कि रामेश्वर के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद घायल को तुरंत अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने वाहन चालक पर दर्ज किया केस

हादसे की सूचना मिलते ही पुसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं छोटा हाथी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: