छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पेट्रोल खत्म होने पर शातिर चोर ने चुराई दूसरी पल्सर, रायगढ़ पुलिस ने दोनों बाइकों के साथ आरोपी को भेजा जेल

The accused was sent to jail along with the bikes

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस को 26 जून को पूंजीपथरा से चोरी हुई पल्सर बाइक में आरोपित को चोरी की बाइम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद करने के साथ ही चोरी की वारदात में प्रयुक्त दूसरी पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

घर की परछी से चोरी हुई थी पल्सर बाइक
जानकारी  के अनुसार प्रार्थी आशीष कुमार बान्डेकर निवासी पूंजीपथरा ने 27 जून 2026 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपनी नई बजाज पल्सर 125 (क्रमांक CG-13-BD-2757) को 26 जून की रात घर की परछी में खड़ी किया था। अगले दिन सुबह उठने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 149/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

संदिग्ध युवक से पूछताछ में खुला चोरी का राज
माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान महुआ चौक, तुमीडीह के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता मिला। पूछताछ में वह अपना सही परिचय नहीं दे सका। थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राम सिदार बताया और बाइक चोरी करना स्वीकार किया।   

आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के इरादे से अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (CG-13-AY-7026) से पूंजीपथरा आया था, लेकिन रास्ते में पेट्रोल समाप्त हो जाने पर उसने अपनी बाइक को रायगढ़ आयरन प्लांट के पास झाड़ियों में छिपा दिया। इसके बाद वह पूंजीपथरा बस्ती पहुंचा और एक मकान की परछी में खड़ी बजाज पल्सर चोरी कर अपने घर ले जाकर छिपा दी।

दोनों मोटरसाइकिलें बरामद, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उसके घर से चोरी गई बजाज पल्सर (CG-13-BD-2757) बरामद की तथा वारदात में प्रयुक्त उसकी पल्सर मोटरसाइकिल (CG-13-AY-7026) भी रायगढ़ आयरन प्लांट के पास झाड़ियों से जब्त की। मामले में कुल 2 लाख की संपत्ति जब्त की गई है, आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी राम सिदार पिता स्व. मोहन सिदार, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम चिराईपानी, थाना पूंजीपथरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक राजकुमार पैंकरा, आरक्षक विक्रम कुजूर, नरेन्द्र पैंकरा, विक्रांत भगत, हेम सागर पटेल एवं कीर्तन यादव की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “वाहन चोरी जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। आमजन से अपील है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: