छोड़कर सामग्री पर जाएँ

घर में खेल रहा था मासूम, कूलर छूते ही थम गई सांसें, 10 माह के बच्चे की दर्दनाक मौत

image 2026 07 02T133729.832

कटघोरा (कोरबा)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में खेलते समय कूलर में करंट आने से 10 माह के एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक मासूम की पहचान जटगा मोड़ (कसनिया) निवासी अमर सिंह के इकलौते बेटे दक्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मासूम दक्ष घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह कूलर के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगते ही परिजन उसे गंभीर हालत में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने देर रात करीब 12 बजे जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मासूम की असामयिक मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: