छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में अवैध महुआ शराब का परिवहन करते युवक गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने 6 लीटर शराब की जब्त

IMG 20261107 WA0030

रायगढ़। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल थाना पुलिस ने ग्राम लहंगापाली में कार्रवाई की है। पुलिस ने पैदल महुआ शराब ले जा रहे एक युवक को पकड़कर उसके पास से 6 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 1,200 रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जूटमिल थाना पुलिस को ग्राम लहंगापाली में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शराब रेड की कार्रवाई की। तलाशी के दौरान गांव में पैदल जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शिवशंकर किसान (30 वर्ष), पिता बुधुराम किसान, निवासी ग्राम लहंगापाली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो स्प्राइट की बोतलों और एक-एक लीटर क्षमता वाली पानी की दो बोतलों में भरी कुल 6 लीटर महुआ शराब मिली। पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब को विधिवत जब्त कर लिया।

आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

अवैध रूप से शराब का परिवहन पाए जाने पर जूटमिल पुलिस ने आरोपी शिवशंकर किसान को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: