- 35 से 40 वर्ष के मृतक की नहीं हुई पहचान, मर्ग कायम, शव मर्चुरी में, फोटो सीमावर्ती जिलों व सोशल मीडिया पर प्रसारित
रायगढ़। ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष प्रतीत होती है। उसके सीने और कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक सुबह जूटमिल थाना पुलिस को शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना पुलिस के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
टीम ने साक्ष्य भी जुटाए। जांच की शुरुआती कार्रवाई के बाद जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव को सुरक्षित मर्चुरी में रखवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात मृतक की शिनाख्त और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीरें सीमावर्ती जिलों की पुलिस को भेजी हैं। इसके साथ ही उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों पर भी प्रसारित किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की अपील
अगर कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सकता है या उसके बारे में कोई जानकारी रखता है, तो वह थाना प्रभारी जूटमिल के मोबाइल नंबर 9479193229 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 पर संपर्क कर सूचना दे सकता है।




























You must be logged in to post a comment.