छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पुष्पा 2 के टीजर ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड.. Watch Video

IMG 20241003 WA0003

जब से देश भर ने मच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रूल का जबरदस्त टीजर देखा है, तब से इसकी रिलीज के लिए उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। टीजर ने रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ दिए। इतना ही नहीं, जब इसे बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया, तब दर्शकों के बीच उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। दर्शक एक साथ खुशी से तालियाँ बजाते हुए अपनी खुशी को रोक नहीं पाए। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें दर्शक सिनेमा हॉल में जोर-जोर से चीयर करते नजर आ रहे हैं, जबकि स्क्रीन पर पुष्पा 2: द रूल का टीजर चल रहा है।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि पुष्पा को दीवानगी शुरू हो चुकी है। पुष्पा 2 के टीजर को बिग स्क्रीन्स पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों पर होगा राज। हाल ही में एक्टर अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर के बीच विवाद की खबर भी सामने आई और उसको लेकर यह कहा जाने लगा कि फिल्म की रिलीजिंग डेट और आगे बढ़ सकती है। हालांकि फिल्म की शूटिंग को कंप्लीट कर लिया गया है। क्लाइमैक्स का जो शूट बचा हुआ था वह भी पूरा हो गया है।

बता दें कि पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आई। इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया।पुष्पा 2 का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है और इसे मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल्स में हैं। जबकि, इसका म्यूजिक टी सीरीज ने तैयार किया है। काफी समय से दर्शक पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे हैं। अब दर्शकों के इंतजार की घड़ी खत्म हुई है। पुष्पा 2 6 दिसंबर 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: