छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : अवधेश शुक्ला ने बिजली बिल में पाई बड़ी राहत

Untitled design 20260130 175722 0000
  • 03 किलोवाट के सोलर पैनल से रोशन हो रहा घर

मुंगेली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रत्येक घरों में छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। यह योजना न केवल आम लोगों को बिजली बिल के बोझ से राहत दिला रही है, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रही है। सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण हितैषी है, बल्कि आम नागरिकों के लिए आर्थिक रूप से भी अत्यंत लाभकारी विकल्प है। इसी कड़ी में शिक्षक नगर मुंगेली निवासी श्री अवधेश शुक्ला ने अपने घर पर 03 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया, जिससे उनका घर रोशन हो रहा है। उन्होंने इस योजना का लाभ लेकर घरेलू बिजली बिल में बड़ी राहत पाई है।

श्री शुक्ला ने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापना से पूर्व उन्हें हर माह बिजली बिल का भारी बोझ उठाना पड़ता था। बढ़ती बिजली दरों के कारण घरेलू बजट प्रभावित हो रहा था। इसी समस्या के समाधान के रूप में उन्होंने शासन द्वारा संचालित सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सोलर पैनल लगवाने का निर्णय लिया। 03 किलोवाट के सोलर सिस्टम के चालू होने के बाद उनके घर की बिजली आवश्यकता का बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा होने लगा है। परिणामस्वरूप उनके मासिक बिजली बिल में काफी कमी आई है। श्री अवधेश शुक्ला ने इस पहल के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी सहयोग, जागरूकता और सरल प्रक्रिया के कारण आम नागरिक भी अब सौर ऊर्जा जैसी आधुनिक तकनीक को आसानी से अपना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि अधिक लोग सोलर ऊर्जा का उपयोग करें तो न केवल व्यक्तिगत खर्च घटेगा, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

गौरतलब है कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर केन्द्र और राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 01 किलोवाट का रूफटॉप लगवाने पर 45 हजार रूपए, 02 किलोवाट में 90 हजार रूपए और 03 किलोवाट का रूफटॉप लगवाने पर 01 लाख 08 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिससे आमजनों को सोलर पैनल लगवाना आसान हो जाता है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: