छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मंगेतर बना कातिल! शादी से पहले संबंध, गर्भ ठहरते ही खिलाई गर्भपात की दवा, इलाज के दौरान युवती की मौत से मचा हड़कंप

medical abortion abortion pills uses risk factors side effects abortion pills name cost in india

सरगुजा। सरगुजा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां मंगेतर द्वारा गर्भपात की दवा खिलाए जाने से एक युवती की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौरपुर क्षेत्र की रहने वाली मृतिका की शादी उसी इलाके के निवासी अमर अगरिया से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार एक साथ भाई-बहन की शादी करने की योजना बना रहे थे। शादी तय होने के बाद मृतिका और अमर के बीच मेल-मुलाकात बढ़ी, इसी दौरान प्रतिमा गर्भवती हो गई।

आरोप है कि गर्भावस्था की जानकारी सामने आने के बाद अमर अगरिया ने प्रतिमा को गर्भपात की दवा खिला दी। दवा सेवन के बाद प्रतिमा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं थी। जब प्रतिमा की तबीयत बिगड़ी, तब उसने परिजनों को अपनी गर्भावस्था और दवा खिलाए जाने की बात बताई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: