रायगढ़, लैलूंगा: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के सपनों को साकार करते हुए राज्य और केंद्र सरकार की साझा पहल से पक्के मकानों का निर्माण हो रहा है। इसी कड़ी में लैलूंगा विकासखंड के ग्राम बनेकेला में स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समूह की सदस्य बिमला पटेल, गीता राठिया, रूपो पैंकरा, भुनेश्वर पैंकरा, और रोजगार सहायक रामचरण पटेल उपस्थित रहे। इन आवासों का निर्माण उन परिवारों के लिए हो रहा है, जो अब तक मिट्टी के घरों में रहने को विवश थे।
बनेकेला के एक परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए बरसात के मौसम में बड़ी राहत और सुरक्षित आश्रय का प्रतीक बनकर आई है। उनके पक्के मकान का सपना अब पूरा हो रहा है। यह पहल केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार के समन्वय से गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
गौरतलब है कि योजना के तहत दीदीयों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और लाभार्थियों की संतुष्टि का भी ध्यान रखा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सरकार लगातार गरीबों के जीवन में सुधार लाने के लिए प्रयासरत है।























