बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 गायों को रेस्क्यू किया। गुंडरदेही इलाके में बीती रात तस्कर एक ट्रक में गायों को भरकर कत्लखाने ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रात करीब 3 बजे घेराबंदी कर ट्रक को रोका और गायों को बचाया। हालांकि, वाहन चालक और अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। गौ तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

Latest News
भूपेश जी, 50 साल में आदिवासी राष्ट्रपति क्यों नहीं बनाया? बिरसा मुंडा विवाद पर ओपी चौधरी ने पूछे 5 सवाल
21 नवम्बर 2026
नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
20 नवम्बर 2026
चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : सीएम विष्णु देव साय
20 नवम्बर 2026
























