छोड़कर सामग्री पर जाएँ

भूपेश जी, 50 साल में आदिवासी राष्ट्रपति क्यों नहीं बनाया? बिरसा मुंडा विवाद पर ओपी चौधरी ने पूछे 5 सवाल

Op5 1
  • “मुझे आपसे सर्टिफिकेट नहीं चाहिए” – भूपेश बघेल को ओपी चौधरी का करारा जवाब
  • बिरसा मुंडा भगवान का कार्यक्रम किया हो तो फोटो भेजो, नहीं तो माफी मांगो – भूपेश को ओपी की खुली चुनौती
  • “जुबान पर सवाल उठाने वालों, पहले अपने 50 साल का हिसाब दो” – बिरसा मुंडा वाले वीडियो पर भूपेश बघेल को ओपी चौधरी का करारा जवाब

रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा को लेकर सोशल मीडिया पर जारी वीडियो विवाद पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को करारा जवाब दिया है। ओपी चौधरी ने सोशल मंच में साझा किए व्यक्तव्य में कहा आदरणीय भूपेश बघेल, मुझे लेकर सोशल मीडिया में भगवान बिरसा मुंडा का, जो वीडियो पोस्ट किया है, यह स्तर हीन राजनीति का परिचायक है। बघेल को टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग में माहिर खिलाड़ी निरूपित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग में माहिर है। बघेल से जुड़े मामलों में चल रहे CBI प्रकरण के संबंध में भी छत्तीसगढ़ की जनता को स्मरण कराया। वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जारी वीडियो में मोदी द्वारा आजाद भारत में आदिवासी

समाज से पहला राष्ट्रपति बनवाये जाने का जिक्र है। ओपी ने पूछा आजादी के 50 सालों तक सत्ता रहते कांग्रेस ने आदिवासी समाज से कोई राष्ट्रपति बनाया हो तो इसका जवाब देना चाहिए। ओपी ने कहा वीडियो में मैने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और आज पूरे देश में यह मनाया जाता है। क्या इसमें आपको कहीं कोई आपत्ति है? साथ में यह भी बताइयेगा कि 50 सालों से अधिक अवसर मिलने पर भी राष्ट्रनायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय सत्ता रहते हुए कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने क्यों नहीं लिया। आप लोगो का चिंतन सिर्फ गांधी परिवार के इर्द गिर्द सीमित होकर रह गया है।

ओपी चौधरी ने कहा यह कोई दंभ नहीं, बल्कि सर्वविदित है कि विद्यादायिनी माँ सरस्वती के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद IAS के रूप में चयनित होने का गौरव छत्तीसगढ़ महतारी के आँचल में प्राप्त हुआ था, गणित का विद्यार्थी होने के बावजूद उस परीक्षा के लिए चुना गया। मेरा एक विषय हिंदी साहित्य भी था। भाषाई विषयों में सभी से कुछ ना कुछ सीखने की तत्परता थी। स्तर हीन राजनीति वालो को किसी एक सर्टिफ़िकेट देने का अधिकार नहीं है। भूपेश बघेल पर रेडीमेड पोस्ट के सहारे राजनीति करने का आरोप लगाते हुए ओपी ने कहा

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर एक रेडीमेड पोस्ट कर रस्म अदायगी की गई। लेकिन भगवान बिरसा मुंडा के जीवन को जनता के लिए उपयोगी बताने संबंधी जानकारी आज तक नहीं दिखी। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित जनता के बीच कोई कार्यक्रम किये होंगे तो सार्वजनिक मंच पर अवश्य रखियेगा यदि कोई आयोजन नहीं किया गया हो तो सरल सहज आदिवासी समाज से माफी मांगने का साहस दिखाइयेगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: