छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पीएम आवास ने बदली चन्द्रभानू बेहरा के परिवार की जिंदगी, अब सुरक्षित घर में मुस्कुरा रहा परिवार

चन्द्रभानू बेहरा
  • शौचालय, बिजली, पेयजल और उज्ज्वला गैस जैसी सुविधाओं से बढ़ा जीवन स्तर

रायगढ़, 11 मई 2026/ विकासखंड मुख्यालय लैलूंगा से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत कुंजारा में रहने वाले श्री चन्द्रभानू बेहरा के लिए बारिश का मौसम चिंता और परेशानी लेकर आता था। वर्षों से उनका परिवार एक जर्जर कच्चे मकान में जीवन गुजार रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए केवल एक सपना बनकर रह गया था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन की तस्वीर बदल दी। वर्ष 2024-25 में योजना के अंतर्गत उनका चयन हुआ और शासन से मिली 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि तथा मनरेगा के तहत 10 दिवस के रोजगार ने उनके सपनों को हकीकत में बदल दिया।

मेहनत और उम्मीद के साथ धीरे-धीरे उनका पक्का मकान तैयार हुआ और अब पूरा परिवार सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में जीवन यापन कर रहा है। नए पक्के घर में प्रवेश करते ही चन्द्रभानू बेहरा के परिवार की जिंदगी में नई खुशियां आ गईं। अब बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है और परिवार को बारिश या अन्य मौसम की परेशानियों का डर नहीं सताता। घर में शौचालय, बिजली, स्वच्छ पेयजल और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से उनका जीवन स्तर पहले से काफी बेहतर हो गया है। चन्द्रभानू बेहरा भावुक होकर बताते हैं कि कभी उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनका परिवार पक्के घर में रहेगा।

उन्होंने शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए नई उम्मीद और सम्मान लेकर आई है। यह कहानी केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि उन हजारों ग्रामीण गरीब परिवारों की उम्मीद है जिनके जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना “सबके लिए आवास” के संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए लोगों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और खुशियां ला रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: