छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में पेट्रोल-डीजल की मार : चौथी बार बढ़े दाम, सब्जी से ट्रांसपोर्ट तक महंगाई की आग में जनता परेशान

रायगढ़ में पेट्रोल डीजल की मार

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। इसका असर सब्जियों की ट्रांसपोर्टिंग से लेकर रोजमर्रा के समानों पर पड़ रहा है। इस माह चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई हैै और रायगढ़ में पेट्रोल 109.03 रुपये व डीजल 102.29 रुपये तक पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से पहले किल्लत की अफवाह को लेकर लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों में लगने लगी थी।

इसी बीच पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हुई और पेट्रोल 101.42 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 104.53 रुपए हो गया है। वहीं डीजल 94.36 रुपए से 97.52 रुपए प्रति लीटर हो हुआ। इसके बाद दूसरी बार पेट्रोल में 90 और डीजल में 95 पैसे की बढ़ोतरी हुई। जिससे बढ़कर पेट्रोल 105.43 रुपए व डीजल 98.47 रुपए हुआ। इसके बाद फिर से इनके दामों में बढ़ोतरी हुई और पेट्रोल 106.32 व डीजल 99.43 रुपए हो गया।

वहीं आज चैथी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। जिससे पेट्रोल 109.03 रुपये व डीजल 102.29 रुपये हो गया है। अब इसका सीधा असर लोगों के पर पड़ने लगा है। रोजमर्रा के साथ ही कई तरह से महंगाई बढ़ने लगी है।

सब्जी व्यवसायी मिथुन अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सब्जी में भी इसका असर देखा गया है। दूर-दराज से आने वाली सब्जियों को लेकर ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा बढ़ा दिया गया। ऐसे में सब्जी पर भी 1 रुपये KG के हिसाब से बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह 1-2 दिन पहले हुआ और फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए।

जिला ऑटो संघ के अध्यक्ष संजय बाजपेयी ने बताया कि पेट्रोल के दाम सौ रुपये से अधिक हो चुके हैं। इससे हर कोई परेशान है। ऑटो में 1 लीटर पेट्रोल में 20 रुपये का ऑयल भी डलवाना पड़ता है। ऐसे में ऑटो का भाड़ा भी बढ़ाने के लिए चर्चा किया जा सकता है। हांलाकि अभी ऑटो का किराया नहीं बढ़ाया गया है।

ट्रांसपोर्टर सतनाम सिंह वाधवा ने बताया कि अभी ट्रांसपोर्ट में भाड़ा तो वैसा नहीं बढ़ाया गया है लेकिन डीजल की किल्लत से परेशान हैं। डीजल बिक्री को लिमिटेड कर दिया गया है। ऐसे में मात्र 2 हजार का डिजल ही दिया जा रहा है। जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। यही स्थिति रही तो भाड़ा बढ़ाने को लेकर भी चर्चा किया जा सकता है।

मेजबान होटल संचालक अत्तहर हुसैन ने बताया कि कमर्सियल सिलेंडर के दाम में वृद्धि होने से पहले ही व्यवसायी परेशान हैं। अब पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में इसका असर होटल व्यवसाय पर भी पड़ रहा है। चावल, दाल व अन्य समान सभी ट्रांसपोर्टिंग माध्यम से यहां आता है, और उनका भाड़ा बढ़ा दिया गया है। जिससे होटल व्यवसायी भी परेशान हैं।

दिनेश ट्रेवल्स के संचालक दिनेश मेहर ने बताया कि लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में ट्रेवल्स कंपनियों पर भी इसका असर है। कई ट्रेवल्स कंपनी के द्वारा पहले की अपेक्षा KM में भी 1-2 रुपये बढ़ाए गए है। इसके अलावा गाड़ियों का भाड़ा भी बढ़ गया है। पहले छोटी गाड़ियों का 8 सौ रुपये तक लिया जाता था, अब वह बढ़कर 1 हजार तक हो गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: