छोड़कर सामग्री पर जाएँ

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें हुई रद्द, यात्रियों की बढ़ी समस्या

Train Cancelled 1024x576 1

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे (SECR) के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी लाइन और नई लाइन कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई और एनआई का कार्य किया जाएगा. इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

रद्द होने वाली ट्रेनों में 28 व 31 जनवरी और 4, 7, 11 व 14 फरवरी को कोरबा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम उत्तर काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस 6 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 26, 29 जनवरी तथा 2, 5, 9 व 12 फरवरी को गाड़ी संख्या 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस 6 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 26 जनवरी और 2, 9 फरवरी को गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 3 फेरे के लिए रद्द रहेगी.

29 जनवरी के अलावा 5 और 12 फरवरी को गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 3 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 26, 28 जनवरी और 2, 4, 9 और 11 फरवरी को गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 6 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 28 जनवरी, 4 और 11 फरवरी गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस 3 फेरे के लिए रद्द रहेगी. 30 जनवरी और 6,13 फरवरी गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस 3 फेरे के लिए रद्द रहेगी.

रूट बदलकर और देरी से चलेगी ये गाड़ियां
27 जनवरी और 3, 10, 13 फरवरी को गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया काचीगुडा-निजामाबाद जंक्शन-मुदखेड़ जंक्शन-पिंपल खुटी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर के सिकंदराबाद पहुंचेगी. रास्ते देरी से रवाना होने वाली ट्रेन 11 फरवरी को दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिंदराबाद एक्सप्रेस 1 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: