छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सरकारी मशीनरी फुल एक्टिव: धान खरीदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, उठाव भी तेज, अब तक 2.67 लाख मीट्रिक टन की खरीदी

IMG 20260102 WA0035

रायगढ़। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। शासन के निर्देशानुसार 31 जनवरी तक धान खरीदी की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में व्यापक एवं पुख्ता व्यवस्थाएँ की गई हैं, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही धान खरीदी प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले संबंधितों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। मैदानी अमलों द्वारा लगातार धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। धान में अधिक नमी, अमानक गुणवत्ता तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

अब तक जिले में 43 हजार 714 किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है। कुल 2 लाख 67 हजार 512.12 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, जिसमें 1 लाख 99 हजार 151.84 मीट्रिक टन मोटा धान एवं 68 हजार 360.28 मीट्रिक टन पतला धान शामिल है। धान खरीदी के साथ-साथ उठाव कार्य भी सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान में से अब तक 1 लाख 42 हजार 007.10 मीट्रिक टन धान का उठाव पूर्ण किया जा चुका है। वहीं 1 लाख 94 हजार 991.60 मीट्रिक टन धान का डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) जारी किया गया है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को धान खरीदी कार्य की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा है कि धान विक्रय करने वाले वास्तविक किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। टोकन कटने से लेकर धान विक्रय तक पूरी प्रक्रिया में किसानों को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: