छोड़कर सामग्री पर जाएँ

युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर प्रदेशभर में आक्रोश, रायपुर प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि

image 2025 01 03T235519.657 1024x473 1

रायपुर। बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या ने पूरे छत्तीसगढ़ के पत्रकार समाज को झकझोर दिया है। इस जघन्य घटना के खिलाफ रायपुर प्रेस क्लब ने जय स्तंभ चौक स्थित शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर मुकेश को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।

रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर और महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय ने इसे पत्रकारिता पर हमला बताया। उन्होंने कहा, “बस्तर में पत्रकारिता हमेशा से जोखिम भरी रही है, लेकिन मुकेश चंद्राकर की हत्या ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है। यह घटना न केवल पत्रकार समुदाय के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है।”

एसआईटी जांच की मांग
प्रेस क्लब ने इस हत्याकांड की एसआईटी से जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके साथ ही राज्य सरकार से बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई है।

परिवार के साथ खड़े होने का संकल्प
प्रेस क्लब ने मुकेश चंद्राकर के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और कहा कि इस शोक की घड़ी में पत्रकार समुदाय उनके साथ खड़ा रहेगा।

मुकेश चंद्राकर की हत्या ने पत्रकारिता के स्वतंत्र माहौल और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदेशभर में पत्रकार न्याय और सुरक्षा की मांग के साथ एकजुट हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: