छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ओपी बोले- कांग्रेस करती है तुष्टिकरण की राजनीति

IMG 20240809 WA0009

रायपुर। वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया गया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया है. इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, पंडित नेहरू की पीढ़ी में इन्होंने हिंदू उत्तराधिकार बिल लाया. इसे मुस्लिम समाज के लिए लागू न करके अपिचमेंट की राजनीति की गई. कांग्रेस ने 1966 में संसद में संतों के ऊपर गोली चलाने का काम किया. मनमोहन सिंह से कहलवाया गया कि इस देश के संसाधनों पर मुस्लिम समाज का हक है. मंत्री चौधरी ने कहा, मुस्लिम अस्पताल बनाने की कल्पना कांग्रेस कर सकती है.

मुसलमानों का इलाज होगा, लेकिन बाहर तड़पते हिंदुओं का इलाज नहीं होगा. कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करते आई है. तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को देश की जनता समझ गई है. बीजेपी का स्पष्ट सिद्धांत है, न्याय सभी के साथ और तुष्टिकरण किसी के साथ भी नहीं।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संविधान यात्रा निकालेगी, इस पर ओपी चौधरी ने कहा, आपातकाल लगाकर जिस पार्टी ने लोकतंत्र का काला अध्याय लिखा वो आज संविधान की बात करते हैं.

वोट बैंक की राजनीति और अफवाह की राजनीति के लिए इस तरह की बातें करते हैं. 16 अगस्त को कांग्रेस के एसडीएम कार्यालय घेराव पर मंत्री चौधरी ने कहा, गोबर से लेकर गौठान तक में माफिया राज चलाया. जिन्होंने गौ माता और गंगा जल को नहीं छोड़ा, उनकी नौटंकी को पूरे प्रदेश की जनता जनार्दन जानती है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: