छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ओपी चौधरी ने भूपेश बघेल को सार्वजनिक मंच पर बहस करने की चुनौती दी 

IMG 20250526 WA0001 1

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी में शामिल है, कहते हुए कांगे्रस पर पर भी तंज कसा और कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक कांग्रेस सरकार में इकोनॉमी 10 वें नंबर पर थी। ओपी के इस बयान पर सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर पलटवार करते हुए पुछा कि यदि विकास हो रहा है तो 80 करोड़ आबादी 5 किलोग्राम चावल से क्यों खुश है। वहीं दूसरी ओर ओपी चौधरी ने इस पर कहा कि गरीब यदि अन्न ले रहे है तो भूपेश जी उन्हें अपमानित न करें। वहीं इस विषय पर भूपेश बघेल किसी भी सार्वजनिक मंच पर चाहे तो उनसे बहस कर सकते हैं।

विकास को लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया में दिये अपने बयान में कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी में शामिल है और जल्द ही मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हम दुनिया की तीसरी इकोनॉमी में शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक कांगे्रेस सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था दसवें नंंबर पर थी। इन दस सालों में अर्थव्यवस्था में काफी सुधार आया है इंग्लैण्ड जैसा देश जिसने हमें गुलाम बना कर रखा था उसे भी हमने पिछे छोड़ दिया है। ओपी के इस बयान पर राजनितिक बयानबाजी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि महंगाई बढ़ेगी तो 5 ट्रिलियन डालर इकोनॉमी अपने आप बढ़ेगी।

उन्होंने ओपी चौधरी से पूछा कि यदि विकास हो रहा है तो 80 करोड़ आबादी 5 किलोग्राम से खुश क्यों है? भूपेश के इस सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि किसी भी विकासशील अर्थव्यवस्था में वेलफेयर स्कीम चलती रहती है गरीब यदि अन्न ले रहे हैं तो भूपेश जी उन्हें अपमानित न करें। वहीं देश की अर्थव्यवस्था के विषय पर भूपेश बघेल जी कोई भी सार्वजनिक बहस करना चाहे तो मैं तैयार हूं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: