छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मुख्यमंत्री के निर्देश पर नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई : 25 मेडिकल स्टोर्स की जांच, 11 दुकानों से दवाएं जब्त, कानूनी कार्रवाई जारी

image 2025 01 10T201319.944

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर आज विभिन्न दवा दुकानों की जांच की गई. संयुक्त टीम ने 25 मेडिकल स्टोर्स पर जांच कर कार्रवाई की गई. यह जांच नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने के लिए की गई. इस जांच कार्रवाई में 12 औषधि निरीक्षक और पुलिस विभाग से निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की 14 सदस्यीय टीम शामिल हुई. जांच में 11 दुकानों से नारकोटिक दवाइयां बरामद की गईं, जिनमें विक्रय दस्तावेज नहीं पाए गए. संबंधित मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ ड्रग एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इन मेडिकल स्टोर्स पर हुई कार्रवाई
सुमित मेडिकल स्टोर्स, पचपेडी नाका, मां भावनी मेडिकल स्टोर्स, गुढ़ियारी, गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढ़ियारी, रॉयल मेडिकल स्टोर्स, मठपुरेना, सत्कार मेडिकल स्टोर्स, फाफाडीह, मास्टर मेडिकल स्टोर्स, फाफाडीह, सागर मेडिकल स्टोर्स, बीरगांव, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स, खरोरा, छाया मेडिकल स्टोर्स, भैसा आरंग, श्री राम मेडिकल स्टोर्स, कौलाशपुरी टिकरापारा, ऋषि मेडिकल स्टोर्स, संतोषी नगर साथ ही अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पाई गई. जिन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है. संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह कार्रवाई 2 दिसंबर 2024 को जिले में की गई 30 दुकानों की संयुक्त जांच का हिस्सा है, जिसमें 2 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किए गए थे और 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए थे. साथ ही जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्देश दिया जा रहा है.

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: