छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अब आपके वाट्सऐप पर मिलेगा पेपरलेस बिजली बिल, एक क्लिक में तुरंत भुगतान संभव!

Feature 3

रायपुर। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब उनके वाट्सऐप नंबर पर बिल भेजा जा रहा है। सीएसपीडीसीएल की ओर से जनवरी माह का बिल उपभोक्ताओं के उनके रजिस्टर्ड वाट्सऐप नंबर पर भेजा गया है। सीएसपीडीसीएल ने पूरी तरह पेपर लेस बिल भेजने का सिस्टम शुरू करने की योजना बनाई है। उपभोक्ताओं के मोबाइल में एसएमएस माध्यम से भी बिल की जानकारी दी जा रही है। अधिकारियों ने प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं से अपना वाट्सऐप नंबर सीएसपीडीसीएल की बेवसाइट आधिकारिक मोर बिजली ऐप पर अपडेट कराने की अपील की है, जिससे उनके वाट्सऐप नंबर पर बिल समय पर भेजा जा सके। इसी नंबर से एक क्लिक में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें क्लिक कर उपभोक्ता फोनपे, पेएटीएम और अन्य माध्यम से बिल जमा कर सकते हैं। अब उन्हें बिल जमा करने के लिए किसी बिजली कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अंग्रेजी और हिन्दी दोनों भाषाओं की सुविधा
उपभोक्ताओं को रीडिंग दर्ज होने के बाद वाट्सऐप पर मैसेज पहुंच जा रहा है। उन्हें मोबाइल पर पूरा डिटेल बिल पीडीएफ के रूप में भी प्राप्त हो रहा है। साथ ही उन्हें एक क्लिक पर भुगतान की सुविधा भी प्राप्त हो जाएगी। यह सूचना उन्हें हिन्दी के अलावा छत्तीसगढ़ी व अंग्रेजी में भी प्राप्त हो रही। इसके लिए वे मनपसंद भाषा का चयन मोर बिजली ऐप में भाषा चयन (लैंग्वेज प्रिफरेंस) के विकल्प से कर सकते हैं। यह वाट्सऐप संदेश उन्हें ऑफिसियल आईडी सीएसपीडीसीएल से भेजा जा रहा है, जिसमें भीतर ऑफिसियली वेरीफाइड मोबाइल नंबर 942555-1912 दर्ज रहेगा।

ऐसे करें मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड
उपभोक्ताओं को अपने वाट्सऐप नंबर रजिस्टर्ड कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1912 में डायल करना होगा या फिर मोर बिजली ऐप के जरिए नंबर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना उपभोक्ता क्रमांक 10 अंकों वाला बीपी नंबर के साथ आखरी बिल भुगतान की तारीख व राशि बतानी होती है। इस वेरीफिकेशन के पश्चात् उनका नंबर रजिस्टर्ड कर लिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें भी वाट्सऐप से बिजली बिल मिलने लगेगा।

फिजिकल बिल की सुविधा भी जारी
रायपुर परिक्षेत्र के सीई संजीव सिंह ने बताया कि वाट्सऐप सुविधा शुरू होने के साथ घरों में मीटर रीडिंग लेने और फिजिकल बिल देने की व्यवस्था भी जारी रहेगी। जो उपभोक्ता वाट्सऐप उपयोग नहीं करते, उन्हें फिजिकल बिल दिया जा रहा। हालांकि, उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से जल्दी अपना वाट्सऐप नंबर अपडेट कराने की अपील की है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: