छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अब बिजली बिल आएगा सीधे WhatsApp पर! एक क्लिक में पेमेंट, जानिए कैसे मिलेगा यह नया डिजिटल बिल

IMG 20260207 WA0000

रायपुर। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब उनके वाट्सऐप नंबर पर बिल भेजा जाएगा। वे इस बिल का पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकेंगे, उसका प्रिंट भी निकाल सकेंगे। इसमें उन्हें एक क्लिक करके बिल भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। यह वाट्सऐप मैसेज छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की आफिसियल वेरीफाइड आईडी से भेजी जाएगी, जिसमें अधिकृत ब्लूटिक लगी रहेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव के निर्देश के बाद उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा शुरू की गई है।

वर्तमान में वाट्सऐप प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल पर बिजली बिल भेजा जाएगा। प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने इस योजना से जुडऩे के लिए उपभोक्ताओं से अपील की है। उपभोक्ताओं को रीडिंग दर्ज होने के बाद वाट्सऐप पर मैसेज पहुंच जाएगा। उन्हें मोबाइल पर पूरा डिटेल बिल पीडीएफ के रूप में प्राप्त हो जाएगा। साथ ही उन्हें एक क्लिक पर भुगतान की सुविधा भी प्राप्त हो जाएगी।

यह सूचना उन्हें हिन्दी के अलावा छत्तीसगढ़ी व अंग्रेजी में प्राप्त होगी। इसके लिए वे मनपसंद भाषा का चयन मोर बिजली एप में भाषा चयन (लैंग्वेज प्रिफरेंस) के विकल्प से कर सकते हैं। यह व्हाट्सएप संदेश उन्हें आफिसियल आईडी सीएसपीडीसीएल से भेजा जाएगा, जिसमें भीतर आफिसियली वेरीफाइड मोबाइल नंबर 942555-1912 दर्ज रहेगा।

ऐसे करें मोबाइन नंबर रजिस्टर्ड
उपभोक्ताओं को अपने व्हाट्स एप नंबर रजिस्टर्ड कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1912 में डायल करना होगा या फिर मोर बिजली एप के जरिए नंबर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना उपभोक्ता क्रमांक 10 अंकों वाला बीपी नंबर के साथ आखरी बिल भुगतान की तारीख व राशि बतानी होती है। इस वेरीफिकेशन के पश्चात् उनका नंबर रजिस्टर्ड कर लिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें भी वाट्सऐप से बिजली बिल मिलने लगेगा।

फिजिकल बिल व्यवस्था भी जारी रहेगा
वाट्सऐप सुविधा शुरू होने के साथ घरों में मीटर रीडिंग लेने और फिजिकल बिल देने की व्यवस्था भी जारी रहेगी, जिससे जो उपभोक्ता वाट्सऐप उपयोग नहीं करते, उन्हें फिजिकल बिल देने की सुविधा रहेगी।
– संजीव सिंह, सीई, रायपुर परिक्षेत्र सीएसपीडीसीएल

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: